हिमाचल क्वियर फाउंडेशन में हमारा काम इस सवाल से शुरू हुआ: हम ग्रामीण हिमालय में पले-बढ़े क्वियर-ट्रांस* साथियों के लिए सुरक्षित स्थान कैसे बनाये ? हमारे काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उन तरीकों की तलाश करना है जिनके माध्यम से जेंडर, यौनिकता और कानूनों के बारें में अधिक बातचीत हो सकती है।